Socialize

Ads Here

Thursday 4 August 2016

ऐ पी जे अब्दुल कलाम की 10 अनमोल बातें हिंदी में ! डॉक्टर कलाम की सोच hindi me

" डॉक्टर अब्दुल कलाम की 10 बेस्ट अनमोल बाते हिंदी में " A P J Abdul Kalaam Thoghts in hindi 
gajab ki duniya
प्ररेणा के सूरज  डॉक्टर कलाम 

भारत के परमाणु वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ऐ पी जे अब्दुल कलाम का सारा जीवन हर इन्सान के लिए एक प्ररेणा दायक जीवन है ! डॉक्टर कलाम ने जिस तरह से अपने जीवन को उचाई पर पहुचाया है इस प्रकार की जादुई प्ररेणा बहुत कम ही आपको मिलेगी ! कलाम का जीवन से प्ररेणा लेकर लाखो लोगो ने अपने जीवन को उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे है ! हम आपको डॉक्टर कलाम की कुछ महत्वपूर्ण बाते बताएँगे जिन से हमको एक नयी उर्जा का संचार हमारे जीवन में होता है ! अगर हमरे अन्दर भी कलाम जी जैसा जोश और सपनो को हाशिल करने का हौसला हो तो यह निश्चय है की सफलता हमारे कदम जरुर चूमेगी ! जिस प्रकार एक साधारण परिवार के बालक ने अपने जीवन के संघर्ष से आकाश को छुआ है , और बिना कोई राजनैतिक प्रष्ठभूमि भारत जैसे विशाल देश के राष्ट्रपति बन कर इस पद की गरिमा का निर्बाहन किया तो इस प्रकार के जीवन से भला किस को प्ररेणा नही मिलेगे ! हम आपको उनकी कुछ विशेष बात बता रहे जो की शायद अगर आपने अपने जीवन में उनको अनुसरण किया तो जाहिर है की आपके जीवन में भी बहुत कुछ बदलाव आ सकता है !

  • 1   डॉक्टर कलाम कहते है  की   " हर पक्षी बरसात के मौसम में अपने लिए बसेरा खोजता है लेकिन बाबारिश से बचने के लिए बादलो से उची उड़ान भरता है !"                                                                                                           यही एक सामान्य इन्सान के जीवन पर भी लागू होता है की उसके जीवने में भी छोटी - छोटी परेशानी आती जाती है लेकिन हम अगर उन परेशानी का रोना लेकर ही बैठे रहते है जबकि उनका हल भी हमको ही खोजना है ! हम लेकिन एक साधारण पक्षी बनकर बारिश से बचाव का उपाय खोजते है !
  • 2   डॉक्टर कलाम ने कहा है की     " एक किताब 100 दोस्ते के बराबर है लेकिन एक अच्छा दोस्त एक                                                    पुस्तकालय के सामान है "                                                                      हम को  भी जीवन में जितना हो सके उस से ज्यादा पढने की कोशिश करनी चाहिए , जिंदगी में कहते है ना की पढ़ने की कोई उम्र नही होती है जब तक आप पढ़ रहे है तो समझो आप दुनिया के साथ चल रहे हो , दुनिया के साथ चलने का मतलब यह नही है की बस आप दिखावा करने लग जाओ दुनिया के साथ चलने का मतलब है दुनिया की खबर रखना और अपने मुताबिक उसको जीवन में लागु करना !
  • 3   " जीवन में कठिनाई आपको नष्ट करने के लिए नही आती है !बल्कि यह आपके अन्दर छुपी पॉवर और शक्ति को जगाने  के लिए आती है " अपने भी अपने जीवन में आने वाली किसी भी कठिनाई के बारे में यही सोचा होगा की ऊपर वाले ने हमारे साथ ही बुरा करता है या दुनिया के साथ भी , आप कोई भी काम कर रहे हो और बीच में कोई अड़चन आ गयी तो आपके मन में यह विचार आ सकते है की भगवान् मेरे साथ ही क्यों ? लेकिन आपको इस बात पर भी विचार करना चाहिए की सोने को जिस प्रकार से तपा कर निखारा जाता है उसी प्रकार से होनहार इन्सान के हुनार की परीक्षा ली जाती है !
  • 4  " हम सब को जन्म से ही दिव्य आग मिलती है , हमारा प्रयास इस आग को पंख देने की है ! और अपनी अच्छाई की चमक के साथ दुनिया में रोशन करने के लिए उपयोग करना चाहिए                     सभी के अन्दर कुछ ना कुछ हुनर होता है बस जरुरत होती है उस हुनर को निखारने की और फिर उस से दुनिया में बदलाव लेने की कोशिश होनी चाहिए ! 
  • 5 " सपने सपने और जागती आँखों के सपने सोच में तब्दील होने चाहिए और सोच एक्शन में होती है "   डॉक्टर कलाम कहते है की हमको सपने देखते रहने चाहिए लेकिन सपने तो अपनी हर सोच में होते है , और उन देखे गए सपने को एक्शन में बदलना भी चाहिए क्योकि तभी ही हमारी सोच दिखाई देगी !
  • 6 " जो लोग महान होते है वे आपने छोटे छोटे प्रयास को कभी कभी नही छोड़ते है , वे हमेशा कोशिश करते है "                                                                                                                                        हम अपने जीवन में छोटे प्रयास को नही करने की सोच कर बहुत बड़ी गलती करते है , क्योकि छोटे प्रयास ही एक बड़ी मंजिल की नींव होती है ! जब हम छोटे छोटे कामो में सफलता प्राप्त करते है तो हमारे अन्दर एक नयी उमंग रहती है और उसके उत्साह में हम बड़े काम भी करने लागत है !
  • 7 " इन्सान के जीवन में कठिनाई जरुरी है तब ही वे सफलता का मजा ले पाते है "                                  अपने देखा होगे की जब हम अपने प्रयास से कोई कार्य में सफलता प्राप्त करते है तो हमारे मन में एक अलग चमक रहती है , जब कोई भी कार्य सफलता को प्राप्त होता है तो उसका आनंद दुगना होता है उसके अपेक्षा जो सहज ही हो जाता है ! 
  • 8 " सपने वे नही होते है जो सोने के बाद आते है सपने वे होते है जो सोने नही देते है "                          हम जब कोई सपना देखते है तो उसके बाद भी अगर हम उसको पूरा नही कर पाते है तो इसका मतलब यह है की हमने सपने सिर्फ सोते समय ही देखे है जबकि सपने तो इन्सान को सोने ना दे वह सपना जब हमारे अन्दर यह जब होगा की जो काम हमने सोचा है जब तक उसकी समाप्ति नही हो जाती है तब तक तो चैन से सोने की बात भी बेमानी होनी चाहिए ! 
  • 9 " सीखने से रचनात्मक,रचनात्मक से विचारधारा , विचारधारा से ज्ञान , ज्ञान से आप महान बनते है "                                                                                                                                                        इसका मतलब यह की हमको हमेशा सीखते रहना चाहिए जब भी हम कोई भी नयी चीज सीखते है तो यह हमारी महानता को ही बढ़ता है ! जितना हमारे अन्दर ज्ञान होगा उतनी ही हमारी महानता का लोहा दुनिया मानेगी ! इसलिए हमेशा कुछ ना कुछ सीखना चाहिए !
  • 10  " किसी को हराना बहुत ही आसन है लेकिन किसी को जीतना बहुत ही मुश्किल "                              हमारे अन्दर भी यही भावना होती है की हमको हराना नही है जबकि सामने वालो को हराना है यह बहुत ही आसन है इसके की अगर हमको उसको जीतना हो तो यानि की अपना बना क्योकि उसके लिए हमको बहुत कुछ त्याग करना होगा !                                                                                                                                                                                                                                                                    डॉक्टर कलाम का संपूर्ण जीवन एक प्ररेणा की बहुत बढ़ी ऊर्जा है ! कलाम के जीवन से हमारे अन्दर निराशा के बादल को हटाने की ताकत है आप जब कभी अपने जीवन में निराशा को भाव हावी होने लगे तो आपको डॉक्टर कलाम जीवन पढ़ लेना हम मानते है की आपकी निराशा आशा में बदल जायेगी ! अगर आपके भी अपने जीवन में कुछ जागती आँखों के सपने हो तो उनको पूरा करने में डॉक्टर कलाम का जीवन आपको बहुत कुछ देगा !                                                                                                                                                                                                                                                                
  •  अगर यह आर्टिकल आपके लिए काम है या फिर आप हम से कोई भी सवाल पूछने के इच्छुक हो तो आप कमेंट बॉक्स में जाकर पूछ सकते हो ! इसको आप दोस्ते में शेयर जरुर करे ! 
  • यह भी पढ़े और अपने जीवन में लाये बदलाव : --------------    
  •    कैसे सीखे जिंदगी के सबक एक अरबपति के बेटे ने मजदुर बनकर    
  • आप घर पर ही रह कर कैसे कमा सकते है पैसे 
  • मेहनत का सबक जो हम सबको सीखना चाहिए                                                                                      

No comments:

Post a Comment